निम्न पुरापाषण काल ➽ पुरापाषण कालीन संस्कृति के अवशेष सोहन नदी घटी ,बेलन नदी घाटी ,नर्मदा नदी और भोपाल के पास भीम बेटका नामक स्थलों से प्राप्त हुये है ➽ आदिमानव के जीवाश्म भारत में नही मिले है | भारत में आदिमानव पत्थर के अनगढ़े और अपराकृति के औजारों का इस्तेमाल करता था , ऐसे औजार सिन्धु ,गंगा, और यमुना के कछारी भागो को छोड़कर सारे देश में पाए जाते है | ➽ पुरापाषण काल में मनुष्य की जीविका का मुख्य आधार शिकार था | इस काल को आखेटक काल तथा संग्राहक काल भी कहा जाता है | ➽ इस काल का मानव खेती करना और घर बनाना नहीं जानता था और यह अवस्था लगभग 9000 ई पू तक रही | ➽ इस काल में मानव का जीवन अस्थिर था इस काल का मानव शिकार करके अपना भोजन संग्रह करता था ➽ इस काल के उपकरणों में हैण्ड एक्स , चापर चापिंग और पेबुल उपकरण आ...