भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओ में से एक है , जिसमे बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है | इसके साथ ही यह अपने आप को बदलते समय के साथ ढालती भी आयी है | आजादी पाने के बाद भारत ने बहुआयामी सामजिक और आर्थिक प्रगति की है | भारत कृषि और धर्म प्रधान देश है , भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है , अब दुनिया के सबसे औद्योगिक देशो की श्रेणी में भी इसकी गिनती के जाती है , और साथ ही उन चंद देशों में भी इसका शुमार होने लगा है जिसके कदम चाँद पर पहुँच चुके है | भारत का क्षेत्रफल लगभग 3287263 वर्ग किमी ० है | जो हिमाच्छादित हिमालय की कुल ऊचाइयो से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है | विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.42 भाग भारत की सीमा के अंतर्गत आता है | भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश होने के नाते शेष एशिया से अलग दिखता है | जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भगौलिक पहचान देते है | उत्तर में वृहद् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है , पूर्व में बंगाल की खाड़ी , पश्चिम में अरब सागर...